
खेड़ाखजूरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा सरकार द्वारा संसद की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी की उपस्थिति में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन कर ही रहे थे कि पुलिस द्वारा पुतले को दहन करने से पहले ही छीन लिया गया। इस अवसर पर महिदपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजराजसिंह पँवार, कालूसिंह सिसौदिया, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष संजय वर्मा, धनसिंह बापू, बबलू खान, रवि जायसवाल, जितेन सिंह परिहार, जितेंद्र वर्मा, शिवलाल परिहार, अजीत बघेल, शोभाराम बिजुआ, सचिन भाटिया, बलराम परिहार आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुतला दहन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर राघवी थाना क्षेत्र के पुलिस जवानों द्वारा पुतले को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गा चौपाटी पर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved