भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दो बुजुर्ग नेताओं के सहारे युवा कांग्रेस का सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ ने की ज्यादा संख्या में आने की अपील
  • महंगाई, बेरोजगारी, आदिवासी अत्याचार को लेकर एकजुट हो रहे युवा

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस का जिम्मा अभी भी दो बुजुर्ग नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के कंधों पर है। इन्हीं नेताओं के सहारे आज युवा कांगे्रस शिवराज एवं मोदी सरकार के खिलाफ राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। दोनों नेताओं ने युवा कांगे्रस के प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। युवा कांग्रेस महंगाई, बेरोजगादी और आदिवासी अत्याचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के प्र्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री निवास, मंत्रालय, विधानसभा एवं अन्य सभी प्रमुख स्थानों के मार्गों पर बेरिकेट्स किए गए हैं।



युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में युवा शंखनाद का ऐलान किया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश भर से भोपाल पहुंच रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने युवाओं से अपील करते हुए लिखा कि ‘मैं प्रदेश के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।Ó इसे लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी वीडियो जारी किया है। 12 मई को भोपाल में बड़े पैमाने पर मप्र युवक कांग्रेस कमेटी का आंदोलन महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है। इसमें सभी को सहयोग देना है। दिग्विजय ने कहा कि सभी कांग्रेस जन और विशेषकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। संघर्ष ही जीवन है। हमें इस देश में, प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था को लेकर जनआंदोलन करना है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में होने वाले शंखनाद में दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वी बी, आगर विधायक विपिन वानखेड़े, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढ़ा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित अन्य कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

Share:

Next Post

दुनिया का पेट भरने की कोशिश देश में ही बढ़ा सकती है गेहूं का संकट, समझें क्यों

Thu May 12 , 2022
नई दिल्ली। देश में गर्मी का मौसम जल्दी आने के चलते गेहूं का उत्पादन उम्मीद से कम रहा है। बीते कुछ वक्त से आटे की कीमतों में इजाफा हुआ है, इसके अलावा गेहूं से बनने वाले ब्रेड, बिस्किट जैसे उत्पादों की कीमतें भी बढ़ी हैं। वहीं यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के चलते […]