जबलपुर। दीनदयाल बस स्टेंड में उस वक्त यात्रियों में चीख पुकार मच गई, जब बस में सामान जमाते वक्त एक युवक अचानक गिर गया। सिर में गंभीर चोटें आने के कारण सतीश को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जटाशंकर कालोनी बजरिया वार्ड दमोह निवासी 35 वर्षीय सतीश सेन दीनदयाल बस स्टेंड में शाम के वक्त बस की छत पर यात्रियों का सामान जमा रहा था। इस दौरान सतीश अपना संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर गिर गया। गिरने से सतीश के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। जिसे देख आसपास खड़े लोगों ने सतीश को उठाकर नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सतीश की देर रात दो बजे के लगभग उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
सूबे में विधान सभा चुनाव की हलचल अग्निबाण चुनाव विशेष। विधानसभा चुनाव के संग्राम में अपने विधान को आजमाने की जुगत में सियासी विधियां लगना शुरू हो गर्इं हैं। दिल्ली से लेकर प्रदेश के राजधानी भोपाल तक टिकिट पक्की करने नेताजी गुपचुप सभा भी करने में जुटे हैं। जबलपुर की आठ विधानसभा में वर्ष 2018 […]
पुलिस-प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने पनागर के ग्राम छतरपुर में मुक्त कराई लाखों की भूमि जबलपुर। पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज पनागर थाना अंतर्गत ग्राम छतरपुर में शातिर बदमाश मुन्ना यादव द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। संयुक्त टीम द्वारा आज […]
जबलपुर। भेडाघाट में करणी सेना ने शारुख खान की होने वाली फिल्म की शूटिंग का जमकर विरोध किया। बड़ी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता विरोध करने पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल से उनकी झड़प भी हुई। करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि फिल्म पठान में आपत्तिजनक गाने से […]
अनूपपुर। ईओडब्ल्यू रीवा (Eow Rewa) की 25 सदस्यी टीम ने शनिवार को एक पटवारी (Patwari) के कोतमा (Kotma)स्थित मकान में छापामार कार्रवाई की। देर शाम तक चली कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ 92 लाख की संपत्ति की जानकारी मिली है, पटवारी की पदस्थापना से अब तक में कुल आय लगभग 23,44,198 रुपये आंकी गई है। […]