भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) का फर्जी वीडियो बनाने वाले यू-ट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी सचिव ने कुछ दिन पहले पूर्व सीएम उमा भारती का फर्जी वीडियो वायरल होने के मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुटा था. जहां पुलिस ने उमा भारती का फर्जी वीडियो बनाने वाले यू-ट्यूबर को मध्य प्रदेश के हरदा जिले से गिरफ्तार किया है, हालांकि वह रहने वाला खंडवा जिले का है. बताया जा रहा है कि इस यू-ट्यूबर ने कई और भी फर्जी वीडियो बनाए हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved