जातिसूचक टिप्पणी (casteist remark) करने को लेकर ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री युविका चौधरी (actress Yuvika Chaudhary) को हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) पर एक वीडियो में अनुसूचित जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। इसी को लेकर हांसी थाना पुलिस ने युविका को गिरफ्तार कर लिया। मामला इसी मई माह का बताया जा रहा है। जो युविका ने अपने पति और अभिनेता प्रिंस नरूला के साथ एक वीडियो बनाया था। वीडियो में वह जातिसूचक टिप्पणी करती हैं। मामला बढ़ा तो युविका (Yuvika Choudhary) ने माफी भी मांगी थी और कहा था कि उन्हें उस शब्द का मतलब नहीं पता था। जिसके बाद दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने हांसी में अभिनेत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया, . हालांकि बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई।
विदित हो कि बीते शनिवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को भी अनुसूचित जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, हालांकिउन्हें कुछ देर बाद अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved