बांदा, 8 अगस्त ।उत्तर प्रदेश शासन के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम-1958 की धारा – 10 की उप धारा (1) के खंड (आई) का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में पूनम द्विवेदी तथा श्याम मोहन दुबे को सदस्य नामित किया गया है। श्रीमती पूनम द्विवेदी वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरुप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार बाँदा जिले के बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में भाजपा की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ममता मिश्रा को सदस्य नामित किया गया है।
उक्त सभी के नामित होने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बधाई दी है तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल, क्षेत्रीय महामंत्री हनुमान मिश्र, मुखलाल पाल, क्षेत्रीय मंत्री रामलखन रावत, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, कमलेश अवस्थी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved