
जींद, 05 अगस्त । शहर की आवासीय कालोनीयों से डेयरियों को बाहर निकाले जाने की मांग एक बार फिर से जोर पकडऩे लगी है। हर साल इन डेयरियों को बाहर निकाले जाने की प्लानिंग तो की जाती है लेकिन यह प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है। बुधवार को कालोनियों से डेयरियों को बाहर करने, स्ट्रीट लाइट की फिजिकल वेरिफिकेशन और सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर डीसी डा. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा गया।
जींद के स्थानीय युवाओं अजय मलिक, अभिषेक पहल, अजय, नवदीप, संदीप, विकास, संदीप आदि ने बताया कि डेयरियों को शहर की आबादी से बाहर करने के लिए डीसी को ज्ञापन दिया गया है। इसके अलावा जब तक ये डेयरियां बाहर नहीं हो जाती तब तक इनके लिए कठोर नियम बनाए जाने का प्रावधान किया जाए और नियमों को तोडऩे वालों के लिए एफआईआर करवाने का प्रावधान किया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved