img-fluid

पंजाब: LPU में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक, वाहनों में आग के बाद 10 दिन यूनिवर्सिटी बंद, मिडटर्म परीक्षाएं भी स्थगित

September 28, 2026

जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा (Student) से रेप की अफवाह को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन (Protest Demonstration) शनिवार के बाद और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस से झड़प के दौरान तीन वाहनों में आग लगा दी, जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए नियमित कक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। जालंधर के SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान तीन गाड़ियों को आग के हवाले किया गया।

हालात बिगड़ने के बाद LPU ने नियमित कक्षाएं 28 सितंबर 2026 से 10 दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने अगली सूचना तक मिडटर्म परीक्षाएं भी टाल दी हैं। परीक्षा का संशोधित शेड्यूल UMS के जरिए अलग से जारी किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को यह विकल्प भी दिया है कि वे इन 10 दिनों के दौरान अपने अभिभावकों के पास जा सकते हैं। हालांकि, जो छात्र हॉस्टल में रुक रहे हैं, उन्हें हॉस्टल में ही रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

हाईवे पर बातचीत भी बेनतीजा
नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन के बीच पुलिस ने छात्र प्रतिनिधियों और LPU प्रबंधन के साथ बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकल सका। छात्र अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं।


  • पुलिस की ओर से FIR की कॉपी और SIT से जुड़ी जानकारी छात्र प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक अब प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्र अपने ही प्रतिनिधियों की अपील और बातचीत को मानने से इनकार कर रहे हैं।

    प्रदर्शनकारी छात्र ने बाहरी लोगों पर लगाया आरोप
    प्रदर्शन में शामिल एक छात्र ने दावा किया कि रविवार रात कुछ बाहरी लोग यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचे और उन्होंने संपत्तियों में तोड़फोड़ की। छात्र का कहना है कि जब तक केवल यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, तब तक स्थिति नियंत्रण में थी।

    प्रदर्शनकारी के मुताबिक, बाद में कुछ बाहरी लोग आए और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने इन घटनाओं के लिए बाहरी लोगों को जिम्मेदार बताया। उसका कहना है कि यूनिवर्सिटी के छात्र सिर्फ मामले में जवाबदेही और प्रबंधन के साथ साफ-सुथरी बातचीत चाहते हैं।

    डीन बोले- छात्रों को CCTV फुटेज दिखाने को तैयार
    छात्र विंग के डीन सौरभ लखनपाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी मामले की हर तरह से जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधियों को भी जांच की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है।

    डीन के मुताबिक, यूनिवर्सिटी छात्रों को CCTV फुटेज दिखाने और जांच में शामिल कराने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रेप की अफवाह से जुड़े पूरे मामले की जांच की जाएगी।

    रजिस्ट्रार ने अफवाहों को बताया झूठा और मनगढ़ंत
    LPU की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों को झूठा, निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों के जरिए ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।

    रजिस्ट्रार के मुताबिक, इन अफवाहों से छात्रों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा हो रहा है और यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और लोगों से अपील की कि वे ऐसी बातों पर भरोसा न करें।

    Share:

  • विराट कोहली के बल्ले से निकली रिकॉर्ड्स की आंधी, तिरुवनंतपुरम में रचा इतिहास

    Mon Sep 28 , 2026
    तिरुवनंतपुरम। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऐसी पारी खेली, जिसमें रन भी बरसे और रिकॉर्ड भी बने। 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की पारी में 10 चौके और 9 छक्के जड़ने वाले कोहली ने 15 हजार वनडे रन पूरे किए और अपना 55वां ODI शतक लगाया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved