img-fluid

बगैर एनओसी के किया जा रहा है सरिस्का-भर्तृहरि बाबा रोड का शिलान्यास – नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली

September 27, 2026


अलवर । नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Leader of Opposition Tikaram Jully) ने कहा कि बगैर एनओसी के (Without NOC) सरिस्का-भर्तृहरि बाबा रोड का शिलान्यास किया जा रहा है (Foundation Stone for Sariska-Bhartrihari Baba Road being Laid) ।

  • नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने भर्तृहरि बाबा रोड (कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड) के विकास कार्य को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार तीन साल के कार्यकाल में अब जाकर इस सड़क का शिलान्यास कर रही है, जबकि जिस सड़क का शिलान्यास किया जा रहा है, उसकी एनओसी तक नहीं आई है।

    जूली ने कहा कि सड़क का पहले से बना करीब करीब 30 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खत्म हो चुका है, जो विकास कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर काम तो दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीन पर स्थिति कुछ और है और इसमें बड़े भ्रष्टाचार की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।

    उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड हो या ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा, सरकार को जनता की मूल समस्याओं से ज्यादा चुनाव के समय दिखाई देने वाले कामों की चिंता  है। जूली ने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही शिलान्यास और घोषणाओं की राजनीति तेज हो जाती है, लेकिन आमजन को स्थायी समाधान नहीं मिलता। जूली ने कहा कि सरकार को शिलान्यास और प्रचार से आगे बढ़कर यह बताना चाहिए कि काम की गुणवत्ता कौन जांचेगा, एनओसी के बिना प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ी और पहले बनी सड़क की बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है।

    Share:

  • मुख्यमंत्री विजय ने मदुरै में ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना का शुभारंभ किया

    Sun Sep 27 , 2026
    मदुरै । मुख्यमंत्री विजय (Chief Minister Vijay) ने मदुरै में ‘थाई मामन थंगा मोथिरम’ योजना (‘Thai Maman Thanga Mothiram’ Scheme in Madurai) का शुभारंभ किया (Launched) । इस योजना का शुभारंभ मदुरै के प्रसिद्ध सरकारी राजाजी अस्पताल में 27 सितंबर को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया गया । मुख्यमंत्री के मदुरै दौरे के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved