img-fluid

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

August 03, 2020

प्रतापगढ़ जनपद के शिव मंदिरों में सावन के अंतिम सोमवार को लाखों शिव भक्तों ने मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया। रक्षाबंधन का त्यौहार होने के बावजूद मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

सावन के अंतिम सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बोलबम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। भोर में चार बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक दिनभर चलता रहा। भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, पीला फूल, दूध, धतूरा, भांग अर्पित कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया। आस्था का जनसैलाब हिलोरे लेता नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के अलांवा सुल्तानपुर, इलाहाबाद, रायबरेली, जिले से श्रद्धालु इस कदर उमड़े कि मेला क्षेत्र के आसपास के कई बाग में जगह नहीं बची।

बेलखरनाथधाम, बेल्हादेवी और भयहरणनाथधाम में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ जुटी। भोर से ही हर-हर, बम-बम के जयघोष के साथ शिव भक्त धाम पहुंचने लगे। बारी-बारी से लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, पीला फूल, दूध, धतूरा, भांग अर्पित की। बेलखरनाथधाम में सुबह चार बजे आरती के बाद कपाट खोल दिया गया।

 

Share:

  • सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के सूनी कलाई में भी बांधी राखी

    Mon Aug 3 , 2020
    कानपुर देहात, 03 अगस्त । 24 घण्टे हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को भी रक्षाबन्धन के पर्व पर रसूलाबाद की बहनों ने राखी बांधकर इस पर्व को और पवित्र बना दिया। ड्यूटी में तैनात सब इंस्पेक्टर ने रक्षा बंधन के पर्व पर अपनी ड्यूटी का फर्ज निभाने के साथ राखी बांधने वाली हर बहन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved