विदेश

1 ग्राम जहर की कीमत 7 लाख रुपये, मिस्र के एक लड़के के पास है, 80000 बिच्छू और सांप

मिस्र। मिस्र के रहने वाले 25 साल के मोहम्मद हाम्दी को बिच्छुओं ने अमीर बना दिया। मिस्र के रेगिस्तानी और तटीय इलाकों से बिच्छू पकड़ने के शौक के चलते कुछ साल पहले ही मोहम्मद हाम्दी ने आर्कियोलॉजी में डिग्री की पढ़ाई छोड़ दी थी। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक वेनम कंपनी का मालिक है। यह जिस कीमत पर जहर बेचता है उसे सुनकर एक बारगी आपको भी सांप सूंघ जाएगा।

हाब्दी के पास जहरीले बिच्छू के एक ग्राम जहर की कीमत 10000 डॉलर बैठती है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत करीब 7 लाख होगी। इस अजीबोगरीब शौक को पालने वाले हम्दी दरअसल पुरातत्व में स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन हाब्दी को मिस्र के विशाल रेगिस्तान और तटों में बिच्छू के शिकार का शौक था। तो उन्होंने पढ़ाई को छोड़ अपना पैशन पूरा करने का सपना देखा और आज वह मिस्र के सबसे अमीर शख्स में से एक है।

ऐसे निकला जाता है जहर : जहर- यूवी लाइट मदद से पकड़े बिच्छुओं का जहर निकालने के लिए हल्का सा इलेक्ट्रिक शॉक दिया जाता है। इलेक्ट्रिक शॉक लगते ही बिच्छुओं का जहर बाहर आ जाता है और उसे स्टोर कर लिया जाता है। बिच्छू के एक ग्राम जहर से करीब 20,000 से 50,000 तक एंटीवेनोम डोज़ बनाए जा सकते हैं।

यहाँ होती है जहर की सप्लाई : मोहम्मद हाम्दी बोश्ता बिच्छुओं का ये जहर यूरोप और अमेरिका में सप्लाई करते हैं, जहां इनका इस्तेमाल एंटीवेनम डोज़ और हाइपरटेंशन जैसी तमाम बीमारियों की दवाइयां बनाने में किया जाता है। बिच्छू का एक ग्राम जहर बेचने पर उन्हें 10 हजार यूएस डॉलर यानी करीब 73 लाख रुपए मिलते हैं।

Share:

Next Post

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति, सीन ​हटाने को कहा ​

Wed Dec 9 , 2020
नई दिल्ली ​​।​ फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल के ​बाद अब ​वायुसेना ​ने बुधवार को नेटफ्लिक्स की आने वाली एक फिल्म के सीन पर आपत्ति जताई ​है, जिसमें ​​अनिल कपूर ​​वायुसेना अधिकारी की वर्दी में ​​बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप​ ​से झगड़ते ​नजर आ रहे हैं​​।​ वायुसेना की ओर से एक ट्वीट ​​किया गया​ कि […]