img-fluid

चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं देने वाले 11 नेता नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

April 18, 2022

भोपाल। विधानसभा चुनाव में हुए व्यय का ब्योरा न देने वाले 11 तत्कालीन प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है। अब ये आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसमें आम आदमी पार्टी, सपाक्स, अनारक्षित समाज पार्टी सहित निर्दलीय शामिल हैं। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन के बाद 30 दिन के भीतर प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को देनी होती है। सतना, मैहर, देवतालाब, करैरा और खुरई निर्वाचन क्षेत्रों के 11 प्रत्याशियों ने जानकारी नहीं दी थी।


इसके लिए उन्हें नोटिस भी दिए गए थे, पर कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में करैरा के अर्जुन लाल, सतना के रामोराम गुप्ता, राजेंद्र कुमार वर्मा, श्याम अहिरवार, शशांक सिंह, मैहर के शिवम पांडेय, देवतालाब के गौरीशंकर साकेत और खुरई निर्वाचन क्षेत्र के अनिल चौबे, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, राजेश और राधे अहिरवार को 3 वर्ष के लिए चुनाव लडऩे के अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Share:

  • किशोरी को आधी रात बाइक पर बैठा ले गए युवक... खेत में बनी टपरी में किया बलात्कार

    Mon Apr 18 , 2022
    दूसरे युवक ने आस की निगरानी, दोनों गिरफ्तार भोपाल। गुनगा इलाके में रहने वाली 14 साल की किशोरी को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात घुमाने का झांसा दिया। इसके बाद में एक आरोपी लड़की को अपने खेत में बनी टपरी पर ले गया। वहां पीडि़ता के साथ उसने ज्यादती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved