बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP में कोरोना के 11 नये मामले, 24 संक्रमण मुक्त हुए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona in Madhya Pradesh) के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के 11 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 24 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 91 हजार, 732 हो गई है। वहीं, राज्य में अब तक कोरोना से 10,512 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।



बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 73,709 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 11 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.01 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,91,732 हो गई। नये मामलों में भोपाल के 4, इंदौर के 2 तथा ग्वालियर, जबलपुर कटनी, रतलाम और शिवपुरी के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या सात दिन से 10,512 पर स्थिर है।

 

प्रदेश में अब तक कुल 1,38,53,243 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,91,732 प्रकरण पाजीटिव पाए गए। इनमें से 7,81,048 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 24 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। वर्तमान में यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 172 है।

Share:

Next Post

Indian Navy का जहाज तबर सद्भावना यात्रा पर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा

Sat Jul 24 , 2021
– रूसी नौसेना दिवस परेड में 25 जुलाई को शामिल होगा भारतीय जलपोत नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का जहाज तबर (Indian Navy Ship Tabar) रूस की पांच दिवसीय सद्भावना यात्रा (Five Day Goodwill Visit to Russia) और रूसी नौसेना के 325वें नौसेना दिवस समारोह (Russian Navy’s 325th Navy Day Celebrations) में भाग लेने के लिए […]