img-fluid

MP: मायके से वापस लौटी पत्नी तो आगबबूला हुआ पति, पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

October 09, 2026

सीधी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम महखोर में मायके से वापस लौटी पत्नी से नाराज पति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस खौफनाक हमले में महिला का शरीर बुरी तरह झुलस गया है, जिसे नाजुक हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मायके से लौटने पर भड़का पति
जानकारी के अनुसार, महखोर गांव में महिला हाल ही में अपने मायके से वापस अपने ससुराल लौटी थी। किसी बात को लेकर पति उससे काफी नाराज था। दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्साए पति ने अचानक घर में रखा पेट्रोल पत्नी पर छिड़क दिया और माचिस लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और महिला चीखने-चिल्लाने लगी।


  • चेहरा छोड़कर पूरा शरीर झुलसा
    चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में पति का हाथ भी झुलस गया। घटना में महिला का चेहरा छोड़कर पूरा शरीर बुरी तरह झुलस चुका है।

    पुलिस जांच में जुटी
    परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति और अत्यधिक जलने की वजह से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज (संजय गांधी अस्पताल) रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी पति के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    Share:

  • PM मोदी ने वर्ल्ड स्किल्स कंपटीशन के प्रतिभागियों से की मुलाकात, भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दी बधाई

    Fri Oct 9 , 2026
    नई दिल्ली। चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर तक 48वीं वर्ल्ड स्किल्स कंपटीशन का आयोजन किया गया था, जिसको ‘कौशल का ओलंपिक’ भी कहते हैं। इसमें भारत की तरफ से हिस्सा लेने प्रतिभागी गए थे, जिनके वापस आने के बाद 9 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास पर सभी प्रतिभागियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved