
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा- “लोगों के लगातार मिल रहे आशीर्वाद के लिए उनका आभार। नगांव (असम) के लोकसभा चुनाव और नंदीग्राम व रेजीनगर (पश्चिम बंगाल) के विधानसभा चुनाव के नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि लोगों का BJP-NDA के सुशासन के एजेंडे से गहरा जुड़ाव है। मैं जीत हासिल करने वाले BJP उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं। मैं पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट पर जीत के लिए NDA के अपने अहम सहयोगी, AINRC को भी बधाई देता हूं। यह जनादेश हमें और मजबूती देगा, क्योंकि हम लोगों की भलाई और उनके बेहतर व समृद्ध भविष्य की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved