विदेश

20 साल में 12 महिलाओं के साथ 80 बार दुष्कर्म, ब्रिटिश संसद में तैनात रहे पुलिसकर्मी ने कबूला जुर्म

डेस्क। पुलिसकर्मी डेविड कैरिक ने सोमवार को स्वीकार किया कि उसने 20 साल के सेवाकाल में 12 महिलाओं को करीब 80 बार यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। कैरिक 2000 से 2021 तक लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस में रहा। इसमें लंबे समय तक वह संसद की सुरक्षा में तैनात रहा। उसने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वारदातें कीं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसे पुलिस के प्रति जनता के भरोसे को चकनाचूर कर देने वाली घटना बताया।

Share:

Next Post

पाकिस्तान में भूख से व्याकुल लोग हिंसा पर उतरे, आगजनी

Tue Jan 17 , 2023
इस्लामाबाद। बढ़ती महंगाई और खाद्यान्न की कमी से जूझते पाकिस्तान में गृहयुद्ध की आशंका बढऩे लगी है। भूख से व्याकुल लोग अब मरने-मारने पर उतर गए हैं। कराची में हिंसक वारदात के बाद आज पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में भी हजारों लोगों ने आगजनी की। पाकिस्तान में आटे तक के दाम लोगों के बजट से […]