खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता: हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु ने जीते अपने मुकाबले

– मप्र को मिला वाकओवर

भोपाल। हॉकी इंडिया (Hockey India) तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 (12th Hockey India National Senior Men’s Hockey Championship-2022) के अंतर्गत बुधवार को चार मैच खेले गए। इनमें हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि मध्य प्रदेश की टीम को वाकओवर मिला। प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फायन मुकाबले खेले जाएंगे।


प्रतियोगिता 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर खेली जा रही है। बुधवार को पहला मैच हॉकी हरियाणा और गोवा हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में हरियाणा ने गोवा को एकरतफा मुकाबले में 20-0 से करारी शिकस्त दी।

दूसरा मुकाबला हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा और असम हॉकी के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में ओडिशा ने असम हॉकी को एकतरफा 17-0 से परास्त किया। तीसरा मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश और मणीपुर हॉकी के मध्य खेला जाना था। किन्ही कारणों से मणीपुर की टीम के नहीं आने के कारण हॉकी मध्य प्रदेश को वॉक ओवर दे दिया गया। वहीं चौथा मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी हिमाचल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले को हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम ने 5-0 से अपने नाम किया।

विस्तृत परिणाम

पहला मुकाबला-हॉकी हरियाणा विरूद्ध गोवा हॉकी
आज खेल गए पहले मुकाबले के पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी दीपक ने पेनॉल्टी कार्नर ने पहला गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मैच के 8वें एवं 10वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी मोहित और प्रभजोत सिंह ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया।

मैच के दूसरे क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 6 गोल किए। 18वें मिनट में हरियाणा के कप्तान गगनदीप सिंह ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। मैच के 19वें, 21वें, 24वें, 27वें और 30वें मिनट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 9-0 पर पहूंचा दिया।

मैच के तीसरे क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 8 गोल किए। मैच के 32वें मिनट में एक फील्ड गोल, 34वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल, 36वें और 37वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल, 39वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक गोल, 41वें मिनट में एक फील्ड गोल, 44वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक तथा 45वें मिनट में एक फील्ड गोल कर हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी टीम का स्कोर 17-0 पर पहूंचा दिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में हरियाणा के खिलाड़ियों ने तीन गोल किए। 52वें और 58वें मिनट में पेनॉल्टी कार्नर से एक-एक गोल तथा 59वें मिनट में एक फील्ड गोल कर हरियाणा की टीम ने यह मुकाबला 20-0 से जीतकर गोवा की टीम को करारी शिकस्त दी।

दूसरा मुकाबला-हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा विरूद्ध असम हॉकी
दूसरे मुकाबले में ओडिशा ने असम हॉकी को 17-0 से एकतरफा परास्त किया। इस मुकाबले के 12वें, 23वें, 24वें, 24वें, 38वें, 46वें, 47वें, 49वें तथा 51वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ी अमनदीप लाकड़ा ने पेनॉल्टी कार्नर से कुल 9 गोल किए। मैच के 14वें 16वें 20वें 21वें 22वें 28वें 53वें तथ 60वें मिनट में ओडिशा के खिलाड़ियों ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 17-0 से विजय दिलायी।

तीसरा मुकाबला-हॉकी मध्य प्रदेश विरूद्ध मणीपुर हॉकी
तीसरा मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश और मणीपुर हॉकी के मध्य खेला जाना था। किन्तु मणीपुर की टीम के मैदान पर नहीं पहूंचने के कारण मध्य प्रदेश की टीम को वॉक ओवर दे दिया गया।

चौथा मुकाबला-हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु विरूद्ध हॉकी हिमाचल
चौथा मुकाबला हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु और हॉकी हिमाचल के मध्य खेला गया। इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के 5वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी धनुष एम. तथा 8वें मिनट में षणमुगम पी. ने एक-एक फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मैच के दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में पृथ्वी जी.एम. ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई।

मैच के तीसरने क्वार्टर के 35वें मिनट में सरवन कुमार ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 4-0 की बढ़त दिलाई। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर के 54वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी पृथ्वी जी.एम. ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिलाई। इस मुकाबले को तमिलनाडु की टीम ने 5-0 से जीता। इस मुकाबले में हिमाचल की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

प्रतियोगिता में गुरुवार, 14 अप्रैल को पहला क्वार्टर फायनल मुकाबला प्रातः 7.00 बजे, दूसरा क्वार्टर फायनल मुकाबला प्रातः 9.00 बजे, तीसरा क्वार्टर फायनल मुकाबला प्रातः 11.00 बजे एवं चौथा क्वार्टर फायनल मुकाबला अपरांह 3.45 बजे से खेला जाएगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

IPL 2022 : मुम्बई इंडियंस की लगातार पांचवीं हार, पंचाब किंग्स ने 12 रनों से हराया

Thu Apr 14 , 2022
मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League-IPL) 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings-PBKS) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians-MI) को 12 रनों से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। पंजाब ने पहले खेलते हुए शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (70) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) (52) के अर्धशतकों की मदद से 198/5 का […]