विदेश

रूसी वॉरशिप के सामने डट गए ‘यूक्रेन’ के 13 जांबाज़, जान दे दी पर नहीं किया सरेंडर

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) की जंग के बीच बेहद भावुक करने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसा ही किस्सा यूक्रेन के Snake Island से सामने आया है। सरेंडर से इनकार कर करने पर यूक्रेन के 13 जवानों की जान लेकर रूस ने इस द्वीप पर कब्जा कर लिया है। जब रूसी युद्धपोत पर मौजूद (aboard a battleship) जवानों ने 13 बॉर्डर गार्ड्स से सरेंडर (surrender) करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद उनको रूसी जवानों ने मार दिया। जवानों की बहादुरी के लिए उनको यूक्रेन ने Hero of Ukraine सम्मान से नवाजा है।

रूस ने जहां युद्ध के पहले दिन ही यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु प्लांट (Chernobyl nuclear plant) समेत कई हिस्सों में अपना कब्जा जमा लिया था वहीं आज उसने स्नेक आईलैंड को भी अपने कब्जे में ले लिया। स्नेक आइलैंड (Russia Capture Ukraine Snake Island) में रूस के कब्जे से पहले का एक भावुक वीडियो सामने आया है। वीडियो में रूसी सैनिकों और आइलैंड में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों के बीच बातचीत हो रही है। रूस ने इस द्वीप में मौजूद सैनिकों की हत्या करके उस पर कब्जा जमा लिया।


रूसी वारशिप में मौजूद सैनिक अधिकारियों ने स्नेक आइलैंड में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों से हथियार रखने और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। रूसी सैनिकों ने कहा कि यह रूस का युद्धपोत है आप अपने हथियार रख दे और आत्मसमर्पण (surrender) कर दें ताकि किसी भी तरह का रक्तपात न हो और किसी की जान न जाए। रूसी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम बम बरसाएंगे। जवाब में यूक्रेनी सैनिकों ने सरेंडर करने से साफ मना कर दिया और रूसी अधिकारियों को कई अपशब्द भी कहे।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि रूस ने यूक्रेन के Zmiinyi (Snake) आईलैंड पर कब्जा कर लिया है। वहां मौजूद 13 बॉर्डर गार्ड्स की हत्या कर दी है। उन्होंने सरेंडर करने से इनकार कर दिया था. उनको ‘Hero of Ukraine’ सम्मान से नवाजा जाता है। स्नेक आइलैंड ओडिशा के दक्षिण में काला सागर में मौजूद है। जानकारी के अनुसार इस समय द्वीप पर कुल 13 यूक्रेनी बॉर्डर सैनिक मौजूद थे। यूक्रेनी बॉर्डर गॉड्स के इनकार करने के बाद रूसी सैनिकों ने उन पर हमला कर दिया और सभी सैनिकों को मार कर स्नेक आइलैंड पर अपना कब्जा जमा लिया।

Share:

Next Post

कीव में जवानों को दिये गये 18,000 हथियार-पुरुषों के देश छोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

Fri Feb 25 , 2022
नई दिल्ली । यूक्रेन (Ukrain) के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार तड़के रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अकेले कीव (Kiev) क्षेत्र में जवानों (Soldiers) को गोला-बारूद के साथ करीब 18,000 बंदूकें (18,000 weapons) दी गई (Given) और पुरुषों (Men) के देश छोड़ने (Leaving the Country) पर प्रतिबंध लगाया (Banned) । एक संयुक्त बयान में, […]