देश बड़ी खबर

तिरुपति बालाजी में 14 पुजारी सहित 140 लोग संक्रमित, दोबारा मंदिर बंद करने की मांग


अमरावती। आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में तमाम सावधानी के बाद भी ट्रस्ट के 140 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 14 अर्चक (पुजारी) हैं। कोरोना के बढ़ते केस की वजह से कुछ दिन के लिए दर्शन बंद करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि अभी तक इसपर फैसला लेना बाकी है। 8 जून को मंदिर खोला गया था। इसके बाद 11 जून से इस आम आदमी के लिए खोल दिया गया। हालांकि 2 दिन बाद ही मंदिर स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाया गया। नी के बाद भी ट्रस्ट के 140 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

शुरू में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 6 हजार थी। लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़कर 15 हजार हो गई। हालांकि बाद में श्रद्धालुओं की संख्या को 8 से 9 हजार कर दी गई।  राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी आंध्र सरकार से मांग की है कि स्थिति को बिगड़ने से पहले जरूरी कदम उठाने चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी ने कहा कि मंदिर की स्थिति अभी नियंत्रण में है। इसलिए मंदिर को बंद करने का मतलब नहीं है। जो लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है।

Share:

Next Post

मध्यप्रदेश में एक और कांग्रेस विधायक ने इस्तीफा दिया

Fri Jul 17 , 2020
नेपानगर। मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका नेपानगर से कांग्रेस की विधायक श्रीमती सुमित्रा देवी कासडेकर ने दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय ने भी इस्तीफ़े की पुष्टि की है। राजस्थान में सियासी संग्राम अभी नहीं थमा है। […]