
नागदा। ग्रेसिम केमिकल में 15 अस्थाई श्रमिक को स्थाई नियुक्ति मिली है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ से संबंध केमिकल श्रमिक संघ के तत्वावधान में इन श्रमिकों का सम्मान किया गया। शनिवार रात एक निजी होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथि जोधसिंह राठौड़, कृष्णासिंह तंवर, किशनसिंह शेखावत थे। भामसं के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संघ के सत्यनारायण शर्मा, अशोक गुर्जर, गिरधारीसिंह शेखावत, गिरधारीलाल सोनी, राजकुमार सिसौदिया, मधु नायर, रामलाल पंड्या आदि मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved