देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 153 नये मामले

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटे में कोरोना के 153 नये मामले (153 new cases of corona reported) सामने आए हैं, जबकि 515 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 39 हजार 745 हो गई है। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले यहां 141 नये संक्रमित मिले थे।


कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर में 32,524 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 153 पॉजिटिव और 32,371 निगेटिव पाए गए, जबकि 84 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 0.4 रहा। नये मरीजों में भोपाल के 26, इंदौर-17 के अलावा 17 जिलों में शून्य और शेष में 10 से कम नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 10,732 है।

प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 80 लाख 63 हजार 684 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,39,745 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 10,27,142 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 515 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 2,233 से घटकर 1,871 रह गई।

इधर, प्रदेश में 04 मार्च को शाम छह बजे तक 40 हजार 366 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 11 करोड़, 38 लाख, 79 हजार, 308 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र कराएगा Heritage Liquor's का पेटेंट, मंत्रि-मंडल समूह में बनी सहमति

Sat Mar 5 , 2022
– मध्यप्रदेश हेरीटेज (पारम्परिक) मदिरा नीति-2022 पर मंत्रि-मण्डल समूह की चर्चा भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने बताया है कि मंत्रि-मण्डल समूह में हेरीटेज लीकर का पेटेंट (Heritage Liquor’s patent) कराने पर सहमति बनी है। डॉ. मिश्रा शुक्रवार को मध्यप्रदेश हेरीटेज (पारम्परिक) मदिरा नीति-2022 (Madhya Pradesh Heritage (Traditional) Liquor […]