img-fluid

मधेपुरा के स्कूल में 2 कमरों में 159 बच्चे, एक रूम में लग रही 5 क्लास

August 26, 2026

मधेपुरा: बिहार में शिक्षा व्यवस्था बहुत बदहाल है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड के बेरवा गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है. यहां कक्षा एक से आठ तक के 159 बच्चों की पढ़ाई महज दो कमरों और एक टीन शेड के भरोसे चल रही है. हालात ऐसे हैं कि एक कमरे में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है, जबकि दूसरे कमरे में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे पढ़ते हैं.

एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को अलग-अलग विषय पढ़ाए जाने से पढ़ाई में भारी परेशानी हो रही है. एक तरफ गणित के सवाल समझाए जाते हैं, तो दूसरी ओर भाषा का पाठ चलता है. ऐसे में बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना शिक्षकों के लिए भी चुनौती बना हुआ है. विद्यालय में गर्मी के दिनों में टीन का शेड तपने लगता है. इसके बावजूद भी मजबूरी में बच्चों की कक्षाएं वहीं संचालित करनी पड़ती हैं.


  • विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत कुल पांच शिक्षक हैं, लेकिन कमरों की कमी के कारण शिक्षक भी सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने को लेकर परेशान हैं. शिक्षक राधेश्याम राम ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ता है. इससे पढ़ाने में काफी परेशानी होती है और बच्चों का सिलेबस समय पर पूरा कराना मुश्किल हो जाता है.

    विद्यालय भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होकर आई भी थी, लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन का निर्माण नहीं हो सका. आखिरकार स्वीकृत राशि वापस लौट गई. प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में 159 बच्चे नामांकित हैं और प्रतिदिन करीब 90 से 110 बच्चे स्कूल पहुंचते हैं. बच्चों की संख्या के अनुपात में कमरे उपलब्ध नहीं हैं.

    प्रधानाध्यापक ने बताया कि भवन निर्माण और व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग को कई बार लिखित रूप से जानकारी दी गई है. विद्यालय की तस्वीर व्यवस्था की विडंबना को सामने ला रही है. बच्चों को कमरों के अभाव में तंग जगह और टीन शेड में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है, भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि जमीन के अभाव में वापस लौट चुकी है. अब सवाल यह है कि जमीन की समस्या कब दूर होगी और बेरवा के स्कूल के बच्चों को पर्याप्त भवन कब मिलेगा?

    Share:

  • WhatsApp का नया सिक्योरिटी अपडेट, स्कैम और अकाउंट हैकिंग से बचाएगा

    Wed Aug 26 , 2026
    डेस्क: मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स रोलआउट करने का ऐलान किया है. नए अपडेट में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट के लिए एक से ज्यादा पासकी जोड़ने, मजबूत टू-स्टेप वेरिफिकेशन और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के बारे में ज्यादा जानकारी देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved