देश

19 साल के लड़के ने CM एकनाथ शिंदे और उनके बेटे को मारने की दी धमकी, पुणे से हुआ गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे से एक 19 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। इस लड़के ने सीएम एकनाथ शिंदे और उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी। आरोपी लड़के को मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधायक श्रीकांत शिंदे को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पहचान शुभम वारकड के रूप में हुई, जिसकी उम्र 19 साल है।


मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 506(2) और 505(1)(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है।

अप्रैल 2023 में भी सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। ये धमकी पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने कॉल करके दी थी। इस शख्स ने सीएम शिंदे को उड़ाने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया था और उसे हिरासत में लिया था।

Share:

Next Post

इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के आगे बिखरी भारतीय पारी, लगभग सभी बल्लेबाज हुए फ्लॉप

Sat Feb 24 , 2024
डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में भारतीय टीम दूसरे दिन बेहतर बल्लेबाजी करने में नाकम रही। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 219 रनों का स्कोर बनाया। ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिन की शुरुआत में इंग्लैंड के लिए रॉबिनसन […]