भोपाल (Bhopal)। तमिलनाडू (tamilnadu) में चल रहे खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 में शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक अपने नाम किए। मध्यप्रदेश हॉकी (Madhya Pradesh Hockey) टीम के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए।वहीं, शनिवार को बालक वर्ग में मध्यप्रदेश और उड़ीसा टीम के मध्य फायनल मुकाबला खेला गया, जो एकतरफा रहा। मैच में मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों द्वारा बेहतर खेल प्रदर्शन किया, लेकिन उड़ीसा की टीम ने 4-0 से परास्त कर दिया। जिसके कारण मप्र बालक वर्ग हॉकी टीम को रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved