देश राजनीति

2022 में उत्तर प्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार – गौतम

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद पहुंचे दिल्ली सरकार के कैबीनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। यहां कोई भी सुरक्षित नही है। उत्तर प्रदेश को दिल्ली के माॅडल की सख्त जरूरत है। 2022 में उत्तर प्रदेश में आप पार्टी की सरकार बनेगी।

दिल्ली सरकार के आम आदमी पार्टी के कैबीनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। यहां महिलाये, दलित, ब्राहम्मण, वैश्य कोई भी सुरक्षित नही है। यहां न तो अच्छे स्कूल है और न ही अच्छे अस्पताल है। पूरी तरह से जंगलराज है। यहां तक कि पुलिस तक को बीजेपी के गुण्डे थाने में घुसकर पीट देते है। आज यूपी को दिल्ली माड़ल की सख्त जरूरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव से हम शुरूआत कर रहे है, 2022 में हमारी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी क्योंकि उत्तर प्रदेश पूरी तरह से बेहाल है, लोग परेषान है। बिजली के दाम बहुत ज्यादा है, बिल न दे पाने के कारण लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे है। उत्तर प्रदेश नही पूरे देश को दिल्ली माड़ल चाहिये। क्योंकि दिल्ली में सभी की सुरक्षा है। अस्पताल है, स्कूल है। सारी सुविधाओं लोगों को मिल रही है, सस्ती बिजली है, फ्री पानी है यह सारी जो व्यवस्थायें दिल्ली सरकार ने दी है यह सारी सुविधायें उत्तर प्रदेश के लोगों को भी चाहिये। इसलिये उत्तर प्रदेश के लोग चाहते है कि 2022 में प्रदेश में हमारी सरकार बने। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कांग्रेस को देश पर नहीं, पड़ोसी दुश्मनों पर ज्यादा भरोसा : नंदकिशोर यादव

Wed Jan 6 , 2021
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ और सिर्फ सरकार का विरोध कर जनहित और देशहित के कार्यों में बांधा डालना रह गया है। राफेल सौदे से लेकर एलएसी पर चीन से तनाव की स्थिति में भी कांग्रेस ने भारत सरकार और भारतीय सैनिकों पर अविश्वास […]