विदेश

ब्राजील में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोलीबारी में 22 लोगों की मौत


रियो दी जिनेरियो। ब्राजील के रियो दी जिनेरियो की विला क्रुजेइरो बस्ती में पुलिस ने एक अभियान के तहत छापा मारा। इसके बाद हुई भीषण गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ आपराधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए यह अभियान चलाया गया था।

छापेमारी के दौरान गोलीबारी में एक 41 वर्षीय महिला निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद 11 घायलों को निकटवर्ती सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बाद में निवासी अपनी कारों से उन और लोगों को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे, जिन्हें गोलियां लगी थीं। इनमें से कुछ की पहले ही मौत हो चुकी थी।


स्वास्थ्य सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर तक अस्पताल में 22 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और सात लोगों का उपचार किया जा रहा था। यह रियो के हालिया इतिहास में पुलिस के सबसे घातक अभियानों में से एक है। एक वर्ष पूर्व जाकारेजिन्हो बस्ती में छापेमारी में 28 लोग मारे गए थे।

मेक्सिको में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत
मेक्सिको में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां के दो बार में सोमवार देर रात दो ड्रग तस्कर गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इस घटना में आठ महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हुई है। हमले एक ही सड़क पर दो बार में हुए। पीड़ितों में से 10 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक को बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यह लड़ाई ड्रग तस्कर गुटों में आपसी प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई।

Share:

Next Post

इस्राइल के रक्षा मंत्री अगले हफ्ते आएंगे भारत, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

Thu May 26 , 2022
तेल अवीव। इस्राइल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज अगले हफ्ते भारत यात्रा पर आएंगे। गैंट्ज भारत और इस्राइल के बीच तीन दशकों के राजनयिक संबंधों की मजबूती पर चर्चा करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैंट्ज एक जून को अपनी यात्रा पर रवाना होंगे। पहले यह यात्रा मार्च में होने वाली थी लेकिन कोरोना मामलों […]