
उज्जैन। मप्र (MP) के उज्जैन जिले (Ujjain District) से लाखों रुपए की एलपीजी गैस (LPG Gas) चोरी होने का मामला सामने आया है. देर रात चोर गोडाउन से एलपीजी गैस (LPG Gas) की 220 टंकियां चुराकर कर ले गए(220 cylinder theft). गोडाउन की रखवाली करने वाले शख्स ने सुबह जब गोडाउन खोली तो टंकियों को गायब देखकर वह हैरान रह गया और उसने चोरी का यह मामला तुरंत पुलिस को बताया.
पुलिस ने बताया कि परमानंद नाम के शख्स ने सुबह नानाखेडा थाना पुलिस को मामले की सूचना देते हुए बताया कि घटना 28 से 29 जुलाई देर रात की है. उज्जैन के तपोभूमि क्षेत्र में शक्ति गैस गोडाउन है, जहां 650 से अधिक एलपीजी गैस की टंकियां रखी थी, जिनमें से चोर गैस से भरी 220 टंकियां चुरा ली.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved