विदेश

श्रीलंका में हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरे रिहा

कोलंबो (Colombo)! श्रीलंकाई समुद्री सीमा (sri lankan maritime border) में मछली पकड़ने के दौरान नौसेना (Sri Lankan Navy) द्वारा हिरासत में लिए गए 24 भारतीय मछुआरों को शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले श्रीलंका ने दो दिन पहले ही पांच और भारतीय मछुआरों को वापस भेजा था।


कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”श्रीलंका से 24 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया गया है। वे कोलंबो से रवाना हो चुके हैं और फिलहाल अपने घर जा रहे हैं श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए पांच भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत वापस भेजा गया था। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका की नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 19 भारतीय मछुआरों को भी भारत वापस भेज दिया गया था।
Share:

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से रामराज्य का सपना होगा साकार : नरेन्द्र सिंह तोमर

Sun Apr 28 , 2024
मुरैना (Morena)। अयोध्या में प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram in Ayodhya) के मंदिर निर्माण को बीते 500 सालों से संघर्ष चल रहा था। देश की जनता ने आशीर्वाद देकर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों को मजबूती दी तो सदियों पुराना संघर्ष समाप्त हुआ और अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और […]