
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्य शासन (state government) द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) (Indian Police Service (IPS)) के 24 अधिकारियों का तबादला (24 officers transferred) करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा मंगलवार देर शाम को आदेश जारी किये गये हैं।
जारी आदेश के अनुसार, भोपाल पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) राकेश गुप्ता को इंदौर (देहात) जोन में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नगरीय पुलिस भोपाल इरशाद वली को भोपाल देहात जोन में प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, भोपाल ग्रामीण जोन के उप पुलिस महानिरीक्षक संजय तिवारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह ग्वालियर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आरके हिंगणकर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) नगरीय पुलिस इंदौर, भोपाल पुलिस मुख्यालय में राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल के उप पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला को रीवा रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, मुरैना चम्बल रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक सचिन कुमार अतुलकर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नगरीय पुलिस भोपाल तथा भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह को 7वीं वाहिनी विसबल में सेनानी बनाया गया है।
पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर महेश चन्द्र जैन को पुलिस उपायुक्त (यातायात) नगरीय पुलिस इंदौर, इंदौर पीटीएस के पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त (अपराध) नगरीय पुलिस इंदौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर, मप्र पुलिस अकादमी भौरी भोपाल के उप निदेशक विनीत कपूर को पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल और पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर का दायित्व सौंपा गया है।
पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल जोन-3 विजय खत्री को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल जोन 4, आरएपीटीसी इंदौर के सेनानी भगवत सिंह बिरदे को पुलिस अधीक्षक इंदौर देहात, पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक किरणलता केरकेट्टा को पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात, पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक रियाज इकबाल को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सम्पत उपाध्याय को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर आशुतोष बागरी को 17वीं वाहिनी विसबल भिंड में सेनानी और 26वीं वाहिनी विसबल गुना के सेनानी रेजत सकलेचा को पुलिस उपायुक्त (आसूचना व संरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार, 17वीं वाहिनी विसबल भिंड के सेनानी अमित तोलानी को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर, 36वीं भारत रक्षित वाहिनी विलबल बालाघाट के सेनानी अमित कुमार को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, पीटीएस तिगरा के पुलिस अधीक्षक हंसराज को पुलिस उपायुक्त (यातायात) नगरीय पुलिस भोपाल, पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रद्धा तिवारी को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल और पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक विजय भागवानी को पुलिस उपायुक्त (आसूचना व सुरक्षा) नगरीय पुलिस भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। (एजेंसी, हि.स.)
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved