बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्र में 27 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 15 जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) ने लगातार दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक सर्जरी (major administrative surgery) की है। सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service-आईएएस) के 27 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने सोमवार देर रात आदेश जारी किया है। इससे पहले रविवार को भी 17 आईएएस अधिकारियों और 38 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया था।

राज्य सरकार ने सोमवार जिन 27 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, उनमें 15 जिलों -देवास, जबलपुर, इंदौर, उमरिया, सीधी, धार, सीहोर, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, मुरैना, आगर-मालवा, कटनी के कलेक्टर भी शामिल हैं। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को औद्योगिक विकास निगम व मेट्रो रेल कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया है। जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी अब इंदौर के कलेक्टर होंगे। मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर का कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को बनाया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी को इंदौर, छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ सुमन को जबलपुर, बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर, कटनी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को धार ट्रांसफर किया गया है, जबकि उज्जैन के अपर कलेक्टर अवि प्रसाद को कटनी कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है। सागर की अपर आयुक्त राजस्व शीतला पटले को छिंदवाड़ा कलेक्टर, सिंगरौली जिला पंचायत सीईओ साकेत मामलीय को सीधी कलेक्टर, इंदौर स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता को देवास कलेक्टर, भोपाल स्मार्ट सिटी सीईओ अंकित अस्थाना को मुरैना कलेक्टर, भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त ऋजु बाफना को नरसिंहपुर कलेक्टर और इंदौर नगर निगम की अपर आयुक्त भव्या मित्तल को बुरहानपुर कलेक्टर का जिम्मेदारी दी गई है।

नगर प्रशासन विकास विभाग के अपर आयुक्त गौरव बैनल को भोपाल स्मार्ट सिटी सीईओ, इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को एमपीआईडीसी एवं मेट्रो रेल कार्पोरेशन का एमडी, उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का सीईओ, देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को हाउसिंग बोर्ड आयुक्त, सीधी कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान को प्रशासन अकादमी में संचालक, धार कलेक्टर पंकज जैन को मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कार्पोरेशन लि. भोपाल का एमडी, सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर को मप्र भवन विकास निगम का एमडी एवं पीसीबी में सदस्य सचिव बनाया गया है।

नरसिंहपुर कलेक्टर रोहित सिंह को एलयूएन एमडी तथा एमएसएमई संचालक, सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीना को खजिन निगम में एमडी, मुरैना कलेक्टर बी. कार्तिकेयन को मप्र शासन वित्त विभाग में उप सचिव, आगरमालवा कलेक्टर अवधेश शर्मा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त, विधि विधायी कार्य विभाग के उप सचिव कृष्णदेव त्रिपाठी को उमरिया कलेक्टर, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव अरुण कुमार परमार को सिंगरौली कलेक्टर, वाणिज्यिक कर विभाग के उप सचिव कैलाश वानखेड़े को आगर मालवा कलेक्टर, प्रशासन अकादमी की संचालक सोनाली पोंक्षे बायंगणकर को भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपेथी विभाग में आयुक्त तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की सीईओ षणमुख प्रिया मिश्रा को कर्मचारी चयन बोर्ड में संचालक नियुक्त किया गया है।

नीलेश दुबे को खंडवा नगर निगम आयुक्त की कमान, सविता प्रधान को हटाया

नगर निगम खंडवा की आयुक्त सविता प्रधान को हटा दिया गया है। उन्हें संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है। नगरीय प्रशासन विकास संचालनालय में उप संचालक एवं एमपीयूडीसी के अर्बन गर्वनेंस अधिकारी नीलेश दुबे का तबादला कर उन्हें आयुक्त नगर निगम खंडवा पदस्थ किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

व्यक्ति को बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करते हैं सार्वजनिक सम्मान : राज्यपाल पटेल

Tue Nov 8 , 2022
– रवीन्द्र भवन में हुआ गरिमामय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ने कहा कि सार्वजनिक सम्मान और पुरस्कार (Public honors and awards) व्यक्ति को समाज में बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करता है। उनका उत्साहवर्धन करता है। उन्होंने सभी सम्मानितों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे […]