मध्‍यप्रदेश

MP: 28 नगर पालिका OBC के लिए आरक्षित, जानें SC और ST के हाल

भोपाल। मध्य प्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के आरक्षण में 15 सीटें अनुसूचित जाति (8 महिला), 6 सीटें अनुसूचित जनजाति (3 महिला) और 28 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (14 महिला) के लिए आरक्षित हुई। पिछली बार 25 नगर पालिका ही आरक्षित थी। वहीं, महिलाओं के लिए अनारक्षित 25 पद होंगे। भोपाल के रविंद्र भवन में आरक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। प्रक्रिया शुरू होने से पहले आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। बता दें प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। इनके आरक्षण के लिए मई 2020 की प्रक्रिया ही मान्य होगी।

एससी के लिए 15 नगर पालिका आरक्षित
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 नगर पालिका आरक्षित की गईं। इसमें 8 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। खुरई (महिला), दमुआ (महिला), लहार (महिला), गोटेगांव (महिला), बीना (महिला), गोहद (महिला), नागदा (महिला), भिंड (महिला)। वहीं, पुरुष के लिए मकरोनिया बुजुर्ग, डबरा, सारणी, चंदेरी, आमला, महाराजपुर हैं।


एसटी के लिए 6 नगर पालिका आरक्षित
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 6 सीटें आरक्षित की गईं। इसमें मलाजखंड, झाबुआ, पाली, अलीराजपुर (महिला), बड़वानी (महिला), बिजुरी (महिला) शामिल हैं।

28 नगर पालिका OBC के लिए आरक्षित
धार (महिला), आष्टा (महिला), नर्मदापुरम (महिला), छतरपुर (महिला), रायसेन (महिला), श्योपुर (महिला), सनावद (महिला), नेपानगर (महिला), शुजापुर (महिला), जावरा (महिला), मंदसौर (महिला), हरदा (महिला), ब्यावरा (महिला), मैहर (महिला)। इसके अलावा खाचरौद, इटारसी, रहली, दमोह, पांडुर्ना, जुन्नार्देव, सिवनी, मंडला, राघौगढ़, मनावर, शहडोल, सबलगढ़, सिरोंज, पनागर शामिल है।

25 नगर पालिका सामान्य महिला के लिए आरक्षित
अंबाह, मंडीदीप, बैतूल, मुलताई, विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गडाकोटा, पन्ना, खरगौन, बालाघाट, नैनपुर, बैरसिया, देवरी, गुना, सौसर, अमरवाड़ा, चौरई, दतिया, धनपुरी, करेली, महिदपुर, शिवपुरी, वारासिवनी शामिल हैं। प्रदेश में 35 नवगठित नगर परिषद सहित 298 सीटों के अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया भी की जा रही है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 73 सीटें, अनसूचित जाति के लिए 48 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 27 सीटें आरक्षित हैं।

Share:

Next Post

मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी

Tue May 31 , 2022
नई दिल्‍ली: सिद्दू मूसेवाला मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी हुई है. पंजाब पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया, उसे कल उत्तराखंड से पकड़ा गया था. मनप्रीत को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. हालांकि फिलहाल यह […]