
हरदा। हरदा की अजनाल नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12.30 की है। 15 से 17 साल के तीनों बच्चों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर होमगार्ड एवं स्थानीय गोताखोरों ने तीनों को पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया। पुलिस मृतकों के परिजनों की तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved