देश

पंजाब से 30 हजार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

चंडीगढ़। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर केद्र सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30,000 किसानों का एक जत्था शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की ओर रवाना हुआ। ट्रैक्टर-ट्रेलर, बसों, कारों और मोटरसाइकिलों पर खाने-पीने के सामानों के साथ किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़े अधिकांश किसानों ने अमृतसर शहर से अपनी यात्रा शुरू की।

रास्ते में अन्य जिलों से संबंधित किसान उनसे जुड़ रहे हैं। वे शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी की कुंडली सीमा पर पहुंचेंगे। किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने आईएएनएस को बताया, “आज शाहबाद में एक रात रुकने के बाद हम सीधे दिल्ली जाएंगे।” प्रदर्शनकारियों की संख्या 30,000 से अधिक हो सकती है, जिनमें बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं हैं। किसान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला और मोगा जिलों के हैं। यात्रा के दौरान, किसानों को खिलाने के लिए ‘लंगर’ या सामुदायिक रसोई का इंतजाम किया गया है।

Share:

Next Post

बादलों ने जमाया आसमान में डेरा, सर्दी बढऩे के आसार

Fri Dec 11 , 2020
जोधपुर । पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब प्रदेश में मौसम परिवर्तन फिर से नजर आने लगा है। रात से ही ठंडी हवाओं को जोर बना हुआ है। सूर्यनगर सहित मारवाड़ में शुक्रवार सुबह से ही बादलों को डेरा जमा है। बादलों की ओट में सूर्यदेव की लुकाछिपी चल रही है। आज पर्याप्त धूप नहीं […]