भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 390 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 01 व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद राज्य (State) में संक्रमितों (Infected) की कुल संख्या दो लाख 61 हजार 403 और मृतकों (Dead) की संख्या 3863 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा शनिवार देर शाम जारी कोरोना (Corona)से संबंधित हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin)में दी गई। नये मामलों में इंदौर-122, भोपाल-102, जबलपुर-11, दमोह-18, बैतूल-13, छिंदवाड़ा-12 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 12 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण (New Cases) शून्य रहे।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved