img-fluid

पूरे जून में गिरा 4.4 इंच पानी, जुलाई के दो ही दिनों में 4.2 इंच

July 03, 2026

  • जुलाई का एक तिहाई कोटा दो ही दिन में हुआ पूरा, जून से अब तक 8.6 इंच बारिश मिली
  • आज भी अच्छी बारिश की उम्मीद, सुबह से रुक रुककर आ रही फुहारें, बादल छाए, धूप गायब

इन्दौर। जून में शहर को तरसाने वाले बादल जुलाई में मेहरबान नजर आ रहे हैं। परसों ढाई इंच बारिश के बाद कल भी डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके साथ जुलाई के पहले दो दिनों में ही 4.2 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि जून के 30 दिनों में इंदौर में सिर्फ 4.4 इंच बारिश हुई थी। मौसम की मेहरबानी के कारण दो ही दिनों में इंदौर में जुलाई की औसत 12 इंच बारिश का एक तिहाई कोटा पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज भी तेज बारिश देखने को मिलेगी।

कल शाम से इंदौर में छाए बादलों ने अपना डेरा सुबह भी जमा रखा है। सुबह से रुक-रुककर हलकी फुहारें बरस रही हैं। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल सुबह से आज सुबह 8.30 बजे के बीच 1.6 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही 1 जून से शुरू हुए मानसून सीजन के तहत इंदौर के खाते में 1.6 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।


  • यह सामान्य की अपेक्षा 2 इंच ज्यादा है। वहीं शहर के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में कल सवा इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही पश्चिमी शहर में बारिश का कुल आंकड़ा 8.6 इंच, मध्य में 8 इंच और पूर्व में 8 इंच हो चुका है। कल शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली।

    बूंदों के साथ पारा भी गिरा
    परसों शाम से बादलों की आवाजाही और बारिश के चलते दिन के तापमान में भारी कमी आई। विमानतल मौसम केंद्र के अनुसार कल दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और परसों की अपेक्षा 5.3 डिग्री कम था। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम रफ्तार 22 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।

    Share:

  • रेसीडेंसी कोठी का होगा कायाकल्प... 9 कमरों को बनाएंगे लक्जरी सूइट

    Fri Jul 3 , 2026
    पौने 200 साल पुराने वीआईपी ठिकाने को मिलेगा आधुनिक स्वरूप इंदौर, कमलेश्वरसिंह सिसौदिया। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के पसंदीदा ठिकाने रेसीडेंसी कोठी को लेकर एक बड़ी खबर है। तकरीबन पौने दो सौ साल पुरानी इस ऐतिहासिक धरोहर को अब और अधिक आधुनिक और भव्य रूप देने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved