सोनिया के हाथ में होगी पार्टी की कमान
नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (congress) पार्टी बड़े फेरबदल करेगी। हालांकि पार्टी की कमान कांग्रेस (congress) की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के हाथ में ही रहेगी। फेरबदल के तहत युवाओं को अधिक तरजीह दी जाएगी। पार्टी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सलाह देने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती है।
कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की दौड़ में सबसे आगे कुमारी शैलजा (Kumari Selja) , गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad), मुकुल वासनिक और रमेश चेन्नीथल्ला का नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी महासचिव (General Secretary) के लिए भी कई युवाओं को मौका देगी। प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) पार्टी में महासचिव बनी रहेंगी वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी काम करते रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved