देश

24 घंटे में कोरोना के 400 सक्रिय केस बढ़े, 2710 नए मामले सामने आए, 14 की मौत


नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय केस में 400 का इजाफा हुआ। वहीं, 2710 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 14 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली।

केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई है। इसी तरह 14 और मौतें मिलाकर कुल मृतक संख्या 5,24,539 हो गई।


सक्रिय केस की हिस्सेदारी कुल केस में 0.04 फीसदी है। वहीं, कोरोना से रिकवरी की दर 98.75 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 0.58 फीसदी और साप्ताहिक 0.52 फीसदी है। महामारी से अब तक 4,26,07,177 लोग उबर चुके हैं। मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण जारी है। अब तक कुल 192.97 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Share:

Next Post

50 प्रतिशत महिलाओं को देना है टिकट, लेकिन नेहरू प्रतिमा पर 10 महिलाएं भी नहीं आईं

Fri May 27 , 2022
कांग्रेस में नहीं बना चुनावी माहौल….वार्ड आरक्षण के बाद पहले ही कार्यक्रम में कांग्रेसी इकट्ठा नहीं हो पाए इन्दौर। निकाय और पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं (50 percent seats women) के लिए आरक्षित की गई है।, लेकिन महिलाओं में सक्रियता नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Former […]