इंदौर न्यूज़ (Indore News)

50 प्रतिशत महिलाओं को देना है टिकट, लेकिन नेहरू प्रतिमा पर 10 महिलाएं भी नहीं आईं

कांग्रेस में नहीं बना चुनावी माहौल….वार्ड आरक्षण के बाद पहले ही कार्यक्रम में कांग्रेसी इकट्ठा नहीं हो पाए

इन्दौर। निकाय और पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं (50 percent seats women) के लिए आरक्षित की गई है।, लेकिन महिलाओं में सक्रियता नजर नहीं आ रही हैं। कांग्रेस द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Former Prime Minister Jawaharlal Nehru) की पुण्यतिथि पर आयोजित माल्यार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस की 10 महिलाएं भी इक्ट्ठा नहीं हो पाईं, जबकि वार्ड आरक्षण की घोषणा हो चुकी है और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत वार्ड भी आरक्षित किए जा चुके हैं।


पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 58वीं पुण्यतिथि हैं। 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था। आज सुबह मधुमिलन चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर महिलाओं के मुकाबले पुरुष बड़ी संख्या में नजर आए, लेकिन जिस तरह की भीड़ चुनावी माह में होना चाहिए, वैसी भीड़ प्रतिमा पर नहीं जुटीं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी, सेवादल अध्यक्ष राकेश सिलावट, देवेन्द्रसिंह यादव, संजय बाकलीवाल, सनी राजपाल, अनिल यादव आदि मौजूद रहे। पुरुष कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की संख्या जरूर 50 तक पहुंच गई, लेकिन महिलाओं की संख्या 10 तक भी नहीं पहुंच पाई। जया तिवारी को भी कल ही महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है, लेकिन उसका उत्साह भी महिला कार्यकर्ताओं में नजर नहीं आया।  दो दिन पहले ही प्रशासन द्वारा वार्ड आरक्षण किया गया है और उसमें 42 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, फिर भी महिलाओं का पार्टी के कार्यक्रमों में रूचि नहीं लेना दर्शाता है कि वे अपने टिकट के लिए पार्टी के भरोसे नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक आकाओं के भरोसे हैं। हालांकि कई वार्डों में पुरुष दावेदारों के अनुकूल वार्ड नहीं हुए हैं, इसलिए वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

Share:

Next Post

RCB से बुलावा आते ही रजत ने टाल दी थी शादी, जुलाई में रतलाम की लड़की से करेंगे शादी

Fri May 27 , 2022
नई दिल्ली। ईडेन गार्डन स्टेडियम में बुधवार रात जब 28 साल के रजत पाटीदार ने 54 गेंद में 112 रन की नाबाद पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) को एलिमिनेटर की बदकिस्मती से बाहर निकाला तो पूरी टीम इस बल्लेबाज को बधाई देने लगी। आरसीबी इससे पहले 2020 और 2021 में एलिमिनेटर में हारकर आईपीएल […]