img-fluid

मप्र में मिले कोरोना के 41 नये मामले, 21 स्वस्थ हुए

December 27, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 41 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 21 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 93 हजार, 696 हो गई है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई।

इससे पहले 24 अक्टूबर को यहां 36 नये मामले सामने आए थे। इसके बाद यह संख्या घटकर 25 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन बीते चार दिन से यहां नये मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां बीते गुरुवार को 30, शुक्रवार को 32 और शनिवार को 42 नये संक्रमित मिले थे। अब चौथे दिन भी यह संख्या 40 से ज्यादा है।

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 58,993 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 41 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.06 रहा। नये मरीजों में इंदौर के 19, भोपाल के 11, उज्जैन के पांच, खरगौन के दो तथा बालाघाट, दतिया, मंदसौर और सिंगरौली के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से लगातार दूसरे दिन कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 10,532 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 33 लाख 91 हजार 076 लोगों के सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें कुल 7,93,696 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,912 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 21 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 232 से बढ़कर 252 हो गई है। इधर, प्रदेश में 26 दिसम्बर को शाम छह बजे तक 40 हजार 139 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन की 10 करोड़ 13 लाख 13 हजार 154 डोज लगाई जा चुकी है।

ओमिक्रोन वेरिएंट के भी आठ मरीज मिले, छह स्वस्थ हुए
इधर, कोरोना के नये ओमिक्रोन वेरिएंट ने भी मध्यप्रदेश में दस्तक दे दी है। यहां ओमिक्रोन के अभी तक आठ मरीज मिले हैं। इनमें से छह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दो का उपचार किया जा रहा है। रविवार को प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों तीन हजार लोग विदेशों से इंदौर आए हैं। इन लोगों में से 26 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इन सभी का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एनसीडीसी दिल्ली भेजे गये थे। जांच में इनमें से आठ संक्रमितों में ओमिक्रोन वेरिएंट पाया गया था।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि इनमें से छह लोग ठीक हो चुके हैं। दो लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है। विदेशों से आने वाले पॉजीटिव 26 लोगों के कांटेक्ट को ट्रेस किया जा रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्र में 15 से 18 साल की उम्र के करीब 59 लाख 27 हजार 835 बच्चों को लगेंगे टीके

    Mon Dec 27 , 2021
    प्रदेश में केन्द्र के निर्देशानुसार चलेगा में बच्चों के टीकाकरण का अभियानः सारंग भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों (age group of 15 to 18 years) का टीकाकरण अभियान (Vaccination campaign for children) केन्द्र के निर्देशानुसार पूरी मुस्तैदी से चलाया जाएगा। प्रदेश में 15 से 18 साल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved