img-fluid

West Asia संकट के बीच आज से शुरू होंगी 48 उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी रिफंड-रीबुकिंग की सुविधा

March 16, 2026

नई दिल्ली। एअर इंडिया (Air India) और एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने घोषणा की है कि सोमवार यानी 16 मार्च को दोनों एयरलाइन्स मिलकर पश्चिम एशिया (West Asia) के लिए कुल 48 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन उड़ानों में जेद्दा और मस्कट के लिए शेड्यूल सेवाएं शामिल हैं।

भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित होंगी। एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक रिटर्न सेवा संचालित करेगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, कोझिकोड और मंगलोर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।


  • मस्कट के लिए शेड्यूल उड़ानें
    एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए कुल 12 शेड्यूल उड़ानें संचालित करेगी। इनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से एक-एक उड़ान शामिल है, जबकि कोच्चि से दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। ये उड़ानें नियमित समय-सारणी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगी।

    नॉन-शेड्यूल उड़ानें
    शेड्यूल उड़ानों के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से 26 नॉन-शेड्यूल उड़ानें यूएई और सऊदी अरब के लिए संचालित करेंगी। इन उड़ानों का संचालन उपलब्ध स्लॉट और प्रस्थान स्टेशनों की परिस्थितियों के अनुसार किया जाएगा। ये सभी उड़ानें भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।

    अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
    उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों के लिए एअर इंडिया की सभी उड़ानें अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी।

    एअर इंडिया के यात्रियों को रीकॉर्बुकिंग या रद्द करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर आवेदन करने की सलाह दी गई है। यूएई से आने वाले एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देकर अपनी उड़ान रीकॉर्बुक कर सकते हैं। एअर इंडिया ग्रुप सक्रिय रूप से पश्चिम एशिया के लिए अतिरिक्त एड-हॉक फ्लाइट्स संचालित करने के अवसर तलाश रहा है।

    Share:

  • वलसाड के युवा उद्यमी केयूरकुमार जुरैल का संकल्प: भारत की सबसे अफोर्डेबल होटल चैन बिल्वपत्र शुरू की

    Mon Mar 16 , 2026
    Divine Retreat Beyond Stays नई दिल्ली.  साधारण परिवार से निकलकर असाधारण सपनों को हकीकत में बदलने की कहानी आज वलसाड (Valsad) के एक युवा उद्यमी(Young Entrepreneur)  ने लिखी है। क्षत्रिय जाट परिवार में जन्मे इस युवक केयूरकुमार (Keyurkumar Jurail) ने, जिनके पिता एक पेंटर और माता गृहिणी हैं, अपने परिवार में सबसे पहले उद्यमिता का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved