img-fluid

NEET UG पेपर लीक मामले में 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, कई राज्यों में CBI की छापेमारी

May 13, 2026

नई दिल्ली। सीबीआई (CBI) ने नीट यूजी पेपर लीक मामले (NEET UG Paper Leak Case) में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तारी किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने 3 आरोपियों को जयपुर से, एक को गुरुग्राम से और एक को नासिक से गिरफ्तार किया।

CBI ने देशभर में की छापेमारी
सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छापेमारी की। इस दौरान कई मोबाइल फोन समेत कई दस्तावेज भी बरामद किए गए। इस मामले में राजस्थान पुलिस सीबीआई की मदद कर रही है, जिसने शुरुआती जांच की थी। अधिकारियों के अनुसार, राजस्थान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कई संदिग्धों से सीबीआई ने भी इस मामले के संबंध में पूछताछ की।


  • CBI ने NTA मुख्यालय का किया दौरा
    सीबीआई की एक टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उसने नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। सीबीआई की टीम ने जांच प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों से भी बात की।

    NEET UG परीक्षा हुई रद्द
    एजेंसी एक मैसेजिंग ऐप पर मौजूद उन समूहों की भी जांच कर रही है, जिन पर ये प्रश्नपत्र कई व्यक्तियों को भेजे गए थे। सीबीआई ने नीट यूजी के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए टीम गठित की थीं। पेपर लीक के परिणामस्वरूप तीन मई को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सनद रहे कि नीट यूजी 2026 का आयोजन भारत के 551 शहरों और विदेशों में स्थित 14 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसका संचालन एनटीए द्वारा देश भर के केंद्रों पर किया गया था।

    Share:

  • मेदांता अस्पताल से घर लौट आईं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी

    Wed May 13 , 2026
    नई दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी (Senior Congress leader Sonia Gandhi) मेदांता अस्पताल से घर लौट आईं (Returns home from Medanta Hospital) । कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कुछ चिकित्सीय जांच हुईं और बुधवार सुबह उन्हें छुट्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved