img-fluid

5 हजार साल पुरानी सोने की फैक्ट्री मिली

May 09, 2022

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) के राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन सोने की फैक्ट्री (gold factory) मिली है। यह फैक्ट्री 5000 साल पुरानी (5000 years old) है। पुरातत्व विभाग (Department of Archeology) पिछले 32 सालों से यहां खुदाई कर रहा है। खुदाई में समय-समय पर कई महत्वपूर्ण चीजें मिली हैं। इस बार विभाग को सील, सोना, मिट्टी की चूडियां व अन्य महत्वपूर्ण सामान मिला है। हालांकि सोना काफी कम मात्रा में मिला है। साथ ही जो सील पाई गई है, उसमें हड़प्पा काल में प्रयोग की जाने वाली लिपि लिखी हैजिसे पढऩे का प्रयास जारी है। विभाग की खोज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

व्यापार का केंद्र होने की संभावना

हिसार के राखीगढ़ी में पुरातत्व विभाग ने 7000 साल पुराने शहर की खोज की है। इसमें उस समय के मकानों की डिजाइन भी मिली है। मकानों के अंदर किचन के स्ट्रक्चर भी मिले हैं। विभाग का कहना है कि खुदाई के दौरान तांबे और सोने के कई आभूषण मिले हैं, जिससे पता चलता है कि हजारों साल पहले ये जगह व्यापार का एक महत्वपूर्ण स्थल रहा होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अब तक सबसे बड़ी खोजों में से एक है।

Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon May 9 , 2022
    समेट नहीं पा रहे हैं डिब्बे से ढुला घी राजनीति में रायता ढुलना तो आम बात है, लेकिन घी भी इस कदर ढुलेगा कि समेटे नहीं समेट पाएंगे। हुआ ये है कि प्रदेश के एक कद्दावर कांग्रेसी नेता पर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब आरोप लगे और यह तक कह दिया कि उन्होंने इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved