img-fluid

वनडे क्रिकेट के 5000 मैच पूरे, सचिन तेंदुलकर का 18426 रन का रिकॉर्ड आज भी कायम,

August 08, 2026

नई दिल्ली । वनडे क्रिकेट (ODI Cricket) ने शुक्रवार 7 अगस्त को एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। स्कॉटलैंड (Scotland) और कनाडा (Canada) के बीच खेला गया मुकाबला इस फॉर्मेट के इतिहास का 5000वां वनडे मैच बना। स्कॉटलैंड ने इस यादगार मुकाबले में कनाडा को 9 रन से हराकर इस ऐतिहासिक मैच को अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट के बाद शुरू हुआ वनडे फॉर्मेट कई दशकों तक क्रिकेट प्रशंसकों के मनोरंजन का प्रमुख जरिया रहा है। हालांकि अब टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ते मुकाबलों के कारण वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

क्रिकेट के तीनों प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट पर नजर डालें तो वनडे में अब तक सबसे ज्यादा मुकाबले खेले गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में 2628 मैच पूरे हो चुके हैं, जबकि टी20 क्रिकेट में भी 4059 मुकाबले खेले जा चुके हैं। टी20 के लगातार बढ़ते विस्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में यह फॉर्मेट वनडे के कुल मुकाबलों की संख्या को पीछे छोड़ सकता है। इसके बावजूद वनडे क्रिकेट का इतिहास कई ऐसे रिकॉर्ड्स से भरा हुआ है, जिन्हें तोड़ना आज भी बड़ी चुनौती माना जाता है।

वनडे क्रिकेट के 5000वें मुकाबले के मौके पर इस फॉर्मेट के लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स की चर्चा भी हुई। इनमें सबसे प्रमुख रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए और वह आज भी इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2012 में खेला था, लेकिन उनके संन्यास के वर्षों बाद भी कोई बल्लेबाज उनके इस आंकड़े को पार नहीं कर सका है।

सचिन के सबसे करीब विराट कोहली हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 14941 रन बनाए हैं। हालांकि सचिन और कोहली के बीच अब भी 3485 रनों का अंतर है। कोहली टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उनका पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर है, लेकिन उनकी उम्र और वनडे मुकाबलों की घटती संख्या को देखते हुए सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचना बेहद मुश्किल माना जा रहा है। यही वजह है कि 18426 रन का आंकड़ा वनडे क्रिकेट के सबसे मुश्किल और लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है।

वनडे इतिहास में सिर्फ सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड ही लंबे समय तक कायम नहीं रहा है। श्रीलंका के नाम सबसे ज्यादा टीम टोटल का रिकॉर्ड लंबे समय तक रहा। विव रिचर्ड्स का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर, चमिंडा वास के शानदार गेंदबाजी आंकड़े और मुथैया मुरलीधरन के सबसे ज्यादा विकेट जैसे रिकॉर्ड्स ने भी वर्षों तक क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। शाहिद अफरीदी के सबसे तेज शतक और सनथ जयसूर्या के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड भी लंबे समय तक चर्चा में रहे।


  • सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी लंबे समय तक कायम रहा है। इसके अलावा वकार यूनिस ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल के रिकॉर्ड पर भी वर्षों तक अपना दबदबा बनाए रखा। वनडे क्रिकेट के 5000 मैच पूरे होने के साथ एक ओर जहां इस फॉर्मेट की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं सचिन तेंदुलकर का 18426 रन का रिकॉर्ड यह याद दिलाता है कि महान खिलाड़ियों के बनाए कुछ आंकड़े समय के साथ और भी खास हो जाते हैं

    Share:

  • NDA संसदीय दल की बैठक में पहली बार शामिल हुए NCPI सांसद... सायोनी घोष ने शेयर की PM मोदी के साथ फोटो

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए सांसदों के एक समूह ने पहली बार, मंगलवार को एनडीए की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया। ‘मंगल मिलन’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और शीर्ष केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित थे। राजग संसदीय दल की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved