खेल देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंगः मप्र की मानसी पहले दिन दो वर्गों में पहले स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 (64th National Rifle Shooting Championship-2021) में शुक्रवार को खेले गए दो इवेंट में मप्र राज्य शूटिंग अकादमी की मानसी सुधीर सिंह कठैत (Mansi Sudhir Singh Kathait) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग एवं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा रहा है। चैंपियनशिप में 10 और 50 मीटर के इवेंट खेले जा रहे हैं। गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारम्भ के बाद पहले दिन महिला, जूनियर और यूथ के क्वालीफिकेशन राउंड खेले गए।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को 10 मीटर रायफल महिला इवेंट में मप्र की मानसी ने 627 अंकों के साथ शीर्ष स्थान बनाया है। पंजाब की जासमीन कौर 626.90 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर और हिमाचल प्रदेश की नीना चंदेल 625.70 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। कुल 23 खिलाड़ियों में मप्र की आशी चौकसे 622 अंकों के साथ छठे और सृष्टि मिश्रा 620.50 अंकों के साथ 16वें स्थान पर है।


इसी प्रकार, 10 मीटर रायफल जूनियर महिला वर्ग में मप्र की मानसी सुधी सिंह कठैत 627 अंकों के साथ शीर्ष पर है। पंजाब की जासमीन कौर 626.90 अंकों के साथ दूसरे और मप्र की आशी चौकसे 622.70 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 10 मीटर रायफल यूथ महिला वर्ग में राजस्थान की देवांशी कटारा 621.60 अंकों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक की अक्षरा वनम 621.20 अंकों के साथ दूसरे और हरियाणा की वंशिका 620.40 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इन तीनों ही इवेंट के फाइनल मुकाबले 30 नवंबर को खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में देश भर की 41 यूनिट के कुल 3524 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं।

इस प्रकार रहे परिणामः 10 मीटर रायफल महिला

मानसी सुधी सिंह कठैत (मप्र) 627.00
जासमीन कौर (पंजाब) 626.90
नीना चंदेल (हिमाचल प्रदेश) 625.70

10 मीटर रायफल जूनियर महिला

मानसी सुधीर सिंह कठैत (मप्र) 627.00
जासमीन कौर (पंजाब) 626.90
आशी चौकसे (मप्र) 622.40

10 मीटर रायफल यूथ महिला

देवांशी कटारा (राजस्थान) 621.60
अक्षरा वनम (कर्नाटक) 621.20
वंशिका (हरियाणा) 620.40
(नोटः प्रत्येक शॉट का अधिकतम स्कोर 10.9 होता हैं। इस तरह कुल 654 अंक एक राउंड में होते हैं।) (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

उप्र में टैक्स पेयर्स की संख्या बढ़ी : सीतारमण

Sat Nov 27 , 2021
– अब ईस्ट यूपी से 21.83 लाख आईटीआर फाइल हो रहे लखनऊ। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को यहां कहा कि राज्य की बेहतर हुई अर्थव्यवस्था और बड़े पैमाने पर हो रहे निवेश के चलते उत्तर प्रदेश में टैक्स पेयर्स की संख्या (Number of Tax Payers in Uttar Pradesh) बढ़ी […]