इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में एड्स के 6756 मरीज मौजूद

लाख कोशिशों के बावजूद नहीं लग रही लगाम
पिछले साल से अब तक 409 नए मरीज मिले
इंदौर, प्रदीप मिश्रा।  इंदौर जिले (Indore district) में एड्स पीडि़तों (AIDS victims) की संख्या हर साल लगातार बढ़ती जा रही है। एड्स कंट्रोल (AIDS control) यानी एचआईवी नियंत्रण विभाग (HIV control department) के अनुसार इंदौर जिले (Indore district) में 6000 से ज्यादा एड्स पीडि़त (AIDS victims) मौजूद हैं।
एड्स के लिए यह जरूरी नहीं कि एड्स की बीमारी का कारण सिर्फ अनैतिक सम्बन्ध ही हो। कई बार संक्रमित सूई या एचआईवी संक्रमित (HIV infected) रक्त या व्यक्ति के सम्पर्क में आने से भी कई लोग एड्स का शिकार हो रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि लाख कोशिशों के वाबजूद एड्स महामारी (AIDS epidemic) के आंकड़ों पर यदि लगाम नहीं लग रही है तो इसके लिए अधिकांश लोग दूसरों की लापरवाही के चलते इस बीमारी के शिकंजे में फंस रहे हैं।

INDORE :

सबसे ज्यादा सेक्स वर्कर व समलैंगिक इंदौर में
एड्स नियंत्रण कंट्रोल के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा सेक्स वर्कर (sex workers) औऱ समलैंगिकों (homosexuals) की संख्या इंदौर में है। पिछले महीनों में थाईलैंड की लड़कियों को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इंदौर में 2 महीनों में आये दिन सेक्स रैकेट की खबरें सुर्खियां बनती रहती हंै। इतना ही नहीं इंदौर पुलिस जेंडर चेंज करके देह व्यापार करने वालों को भी रंगे हाथों गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा सीमा पार बांग्लादेश (Bangladesh) की लड़कियों सहित अन्य देशों की युवतियां देह व्यापार (prostitution) में रंगे हाथ पकड़ी जा चुकी हैं।
शहर समलैंगिक सेक्स वर्कर
इंदौर 1570 2513
भोपाल 766 1374
जबलपुर 795 686
ग्वालियर 849 898
इंदौर सहित 4 महानगरों के यह तो सिर्फ अधिकृत आंकड़े हैं, जबकि इनकी वास्तविक संख्या 5 से 10 गुना ज्यादा है।

INDORE :

पिछले साल 409 नए मरीज मिले
पिछले 10 सालों से इंदौर में 6756 एड्स पीडि़त मौजूद हैं, जिनमें 6389 पुरुष और 367 महिला मरीज हैं। पिछले साल 2021 से अब तक 409 नए एड्स पीडि़त सामने आए हैं, जिनमें 368 पुरुष व 41 महिलाएं हैं। पिछले 10 सालों एड्स से 750 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। एचआईवी पीडि़त पुरुषों (men with HIV) औऱ महिलाओं व बच्चो के अलावा इंदौर जिले 62 किन्नर भी हैं, जिनकी शहर में संख्या 26 बाकी जिले में 36 हैं।
एड्स मरीजों की संख्या…साल 2012 से 2021 तक
वर्ष        पुरुष           महिला            टोटल
2012     855           46                 901
2013    855            38                   893
2014    827            58                  885
2015    640           28                  668
2016     615           29                  644
2017     558          40                  598
2018     661          34                   695
2019     672          31                  703
20 20   338         22                   360
20 21   368         41                   409
टोटल    6389     367                 6756

INDORE :

एक मरीज के इलाज पर हर साल डेढ़ लाख का खर्च
एड्स नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बड़े दुख की बात है कि सरकार 1 मरीज के इलाज पर सालभर में 1 लाख पचास हजार रुपए खर्च करती है। जब तक वह मरीज जीवित रहता है। इसका इलाज तब तक जारी रहता है। यानी करोड़ो रूपए खर्च होने के बाद भी कुछ लोगों की नादानी के कारण इस बीमारी का खात्मा नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सबसे बड़े दुख की बात यह है कि इस बीमारी की चपेट में कई बेगुनाह, निर्दोष ऐसे भी हंै, जिन्होंने जीवन में कभी गलती नहीं की, मगर दूसरों की लापरवाही के चलते उन्हें मरते दम तक इसी बीमारी के जीना है।

Share:

Next Post

सड़कों पर लाशें और घरों में आग, भीषण संघर्ष के बीच पोलैंड से निर्वासित सरकार चलाने की तैयारी

Tue Mar 8 , 2022
कीव/मॉस्को। यूक्रेन पर हमले के 12वें दिन भी राजधानी में रूसी सेना ने प्रवेश करने की कोशिश में कीव के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में लगातार बमबारी जारी रखी। बूचा, होस्तोमेल और इरपिन में भीषण संघर्ष जारी रहा। मैरियूपोल में संघर्ष विराम के एलान के बावजूद धमाके होते रहे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, यहां घर आग में […]