
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में 17 वर्षीय लड़की स्वीटी को पेट में दर्द के चलते डॉक्टर के पास लेकर गए। घंटो तक चले ऑपरेशन में सर्जन डॉक्टर जीएन साहू ने बताया कि ये काफी मुश्किल ऑपरेशन था। ऑपरेशन में लड़की के पेट में से 7 किलो बाल का एक गोला निकला गया। इस गोले को निकालने में 6 घंटे लग गए। बाल के इस गोले ने पेट के एरिया में कब्जा जमा रखा था।
डॉ. साहू ने बताया कि 17 वर्षीय स्वीटी कुमारी को बचपन में बाल खाने की आदत थी। जब उनके बाल झड़ते तो वो उन्हें खा जाती थी। लेकिन बीते पांच वर्ष से उसने ये आदत छोड़ दी थी। पेट सारे बाल एक स्थान पर इकट्ठा होते गए और धीरे-धीरे वो एक गोला बन गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved