
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) के आगासौद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात हुई है। पुलिस ने मामले में तुरंत FIR दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ घर ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। आरोपी स्थानीय ही है और अपनी नानी के घर इसी गांव में रहता था। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आगासौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका इलाज चल रहा है। यह घटना समाज में एक बार फिर से बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved