
प्यार की कोई उम्र नहीं होती यह किसी भी उम्र में हो सकता है, इसलिए शादी भी होसकती है। ऐसा ही किस्सा मध्य प्रदेश के भूराखेड़ी गांव में देखने को मिला। एक बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज करवाने गए थे वहां उन्हें एक वृद्ध महिला से प्यार हो गया। 70 वर्षीय ओमकार सिंह जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे, उनकी पत्नी की मृत्यु 3 वर्ष पहले हो चुकी है। उसी दौरान उनकी मुलाकात 55 साल की गुड्डीबाई से हुई। सिर्फ तीन दिनों के बाद ही दोनों ने एक बड़ा फैसला लिया और दोनों ने बची हुई जिंदगी एक साथ गुजारने की सोची। ओमकार सिंह के चार बेटे गुड्डीबाई को अपने घर ले लाए। गांव वालों और ओमकार सिंह के बेटे और बहुओं ने उनकी शादी कराने का फैसला कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved