img-fluid

गणेश मंडलों के सम्मान में 8 हजार लोग जुटे

August 11, 2023

  • भाजपा नेता अनिल जैन के जन्मोत्सव पर हुआ नगर भोज-मीसाबंदियों और शहीदों के अभिभावकों का भी अभिनंदन

उज्जैन। खाक चौक के गार्डन में कल दोपहर से रात तक हजारों लोगों का मजमा लगा हुआ था। कार्यक्रम था नगर के 351 गणेश मंडलों के पदाधिकारियों का सम्मान। आयोजन में शहीदों के अभिभावकों और मीसा बंदियों का अभिनंदन भी किया गया। अवसर था भाजपा नेता अनिल जैन कालूखेड़ा का जन्मदिन। वरिष्ठ भाजपा नेता तपन भौमिक ने कार्यक्रम का आरंभ नगर के दो बलिदानी सैनिकों अरविंद सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह चौहान के अभिभावकों का अभिनंदन कर किया। सुंदरकांड के पश्चात भोजन प्रसादी आरंभ हुई। दोपहर 3 बजे से रात्रि 12 बजे तक लोगों का जमघट लगा रहा। शहर के लगभग सभी समाजों, व्यापारिक संस्थाओं और राजनीतिक दल के प्रतिनिधि बुलाए गए थे।



  • भाजपा तो खैर पूरी ही मौजूद थी। उज्जैन के 30 मीसाबंदियों का अभिनंदन भी इस अवसर पर किया गया। लोकमान्य तिलक गणेशोत्सव महाआयोजन समिति के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मिट्टी के गणेश बनाकर स्थापना करने वाले पर्यावरण प्रहरी 351 गणेश मंडल के पदाधिकारियों को बुलाकर बारी-बारी से स्वागत किया गया। जैन इस संस्था के अध्यक्ष हैं और प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में मिट्टी के गणेश बनाकर नागरिकों में वितरित करते हैं। कुछ वर्ष पूर्व शहर में इस संस्था ने दो विश्व रिकॉर्ड कायम किए थे। नगर के 341 गणेश मंडलों में एक जैसे मिट्टी के गणेश स्थापित किए और चिमनगंज मंडी प्रांगण में 4 हजार स्कूली बच्चों ने मिट्टी से मूर्ति बनाकर अपने घर पर स्थापित की। दोनों विश्व रिकॉर्ड का उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी पर मन की बात में भी किया। सभी मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष के गणेशोत्सव के लिए मूर्ति बनाने के अभियान का भी शुभारंभ हुआ। दोपहर से देर रात तक नागरिक आते रहे और भोजन की कतारें लगती रहीं। लगभग 8 हजार लोगों ने भोजन किया। उल्लेखनीय है कि जैन बीते 3 विधानसभा चुनावों से दौड़ में हैं । इस बार वे गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।

    भाजपा के भोज सम्मेलन शुरू
    एक दिन पहले ही विधायक पारस जैन ने कार्यकर्ता सम्मेलन रखा था। उसमें भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे। अगले दिन जन्मदिन पर उससे अधिक बड़ा आयोजन कर अनिल जैन ने एक बार फिर पुरजोर दावेदारी जताई है।

    Share:

  • किसानों को मिलेगी छह हजार रुपये की निधि, पंचायत सचिवों को सातवां वेतनमान; शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

    Fri Aug 11 , 2023
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) में किसान कल्याण योजना (farmer welfare scheme) के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। अब किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये दिए जाएंगे। अभी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved