
गुरुग्राम। हरियाणा में भारी बारिश के दौरान गुरुग्राम जिले के सोहना रोड पर देर रात बड़ा हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई है। सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया है। बताया गया कि जब ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, तब वहां कुछ मजदूर मौजूद थे। इनमें से 2 मजदूर फ्लाईओवर के मलबे की चपेट में आ जाने से घायल हो गए हैं। इन्हें हल्की चोटें आने पर नजदीकी हड़ताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां इनका इलाज जारी है। अगर यह हादसा दिन के वक्त होता और फ्लाईओवर ब्रिज गिरा होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। फ्लाईओवर के एक हिस्से के गिरने से ठेकेदार कंपनी की लापरवाही भी सामने आ गई है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसा होने के तुरंत बाद मौका स्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है अभी भी यह निर्माणाधीन पुल खतरनाक बना हुआ है क्योंकि जिस हिस्से पर नुकसान हुआ है। उसके आसपास का फ्लाईओवर का एक बड़ा भाग भी काफी कमजोर पड़ जाने से उसके भी ढह जाने का खतरा बना हुआ है। इसे एहतियातन इसके आसपास लोगों को आने जाने से रोक दिया गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved